डमरू वाले बाबा, तेरी जय हो। भोले भण्डारी, तेरी जय हो॥ कैलाश का वासी, जगत का स्वामी, भक्तों का रखवाला, तेरी जय हो। डमरू वाले बाबा, तेरी जय हो॥ जटा में गंगा, गले में नागा, माथे पे चंदा, तेरी जय हो। डमरू वाले बाबा, तेरी जय हो॥ बम बम भोले, हर हर महादेव, संकट हरने वाले, तेरी जय हो। डमरू वाले बाबा, तेरी जय हो॥ ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, शम्भु शंकर सदाशिव, तेरी जय हो। डमरू वाले बाबा, तेरी जय हो॥
॥ इति ॥
दीप जलाने के लिए स्पर्श करें


