🪔

Aartidham

Aartis · Chalisas · Mantras

🪔

Aarti · Ramdev

ॐ जय श्री रामादे

ॐ जय श्री रामादे, स्वामी जय श्री रामादे।
पिता तुम्हारे अजमल, मैया मेनादे॥ ॐ जय श्री रामादे॥

रूप मनोहर जिसका, घोड़े असवारी।
कर में सोहे भाला, मुक्तामणि धारी॥ ॐ जय श्री रामादे॥

विष्णु रूप तुम स्वामी, कलियुग अवतारी।
सुरनर मुनिजन ध्यावे, जावे बलिहारी॥ ॐ जय श्री रामादे॥

दुःख दलजी का, तुमने पल भर में टारा।
सरजीवन भाण को, तुमने कर डारा॥ ॐ जय श्री रामादे॥

नाव सेठ की तारी, दानव को मारा।
पल में कीना तुमने, सरवर को खारा॥
॥ इति ॥

दीप जलाने के लिए स्पर्श करें