🪔

Aartidham

Aartis · Chalisas · Mantras

🪔

Aarti · Mahavir

जय महावीर प्रभो

जय महावीर प्रभो!, स्वामी जय महावीर प्रभो!।
जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो॥ ॐ जय महावीर प्रभु॥

कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये।
पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए॥ ॐ जय महावीर प्रभु॥

दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी।
जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी॥ ॐ जय महावीर प्रभु॥

पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया।
दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया॥ ॐ जय महावीर प्रभु॥

अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला।
पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला॥ ॐ जय महावीर प्रभु॥

पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा।
निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा॥ ॐ जय महावीर प्रभु॥

करुणासागर! तेरी, महिमा है न्यारी।
ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी॥
॥ इति ॥

दीप जलाने के लिए स्पर्श करें